कांकेर

कुँए में गिरने से दो मासूमो की गई जान, हृदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल, व्यस्त थे माता-पिता, दोनों सगी बहनें जा गिरी कुएं में…

डेस्क

कांकेर- जिले के भानुप्रतापपुर में एक हृदय विदारक घटना की जानकारी प्राप्त हुए है, घर के पीछे बने कुएं के पास खेल रही दो सगी बहनें कुएं में जा गिरी, जिससे दोनों की मौत हो गई, घटना कोरर थाना इलाके के ग्राम भोंडीया में घटी है। दरअसल भोंडीया निवासी मनोज विश्वकर्मा कोरर साप्ताहिक बाजार गए थे और उनकी पत्नी घर के कामकाज में लगी थी, तभी दोपहर 3 बजे जब बड़ी बहन स्कूल से वापस आई, तब अपनी दोनों बहनों के नहीं दिखने पर उसने ढूंढना शुरु किया, इस दौरान उसने एक बहन का शव कुएं में ऊपर तैरता हुआ देखी, उसने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने एक शव को बाहर निकाला, फिर दूसरी बहन की गांव में तलाश की गई, उसका पता नहीं चलने पर फिर में तलाश की गई और कुएं के पूरे पानी को बाहर निकाला गया, तब दूसरी बहन का शव नीचे लकड़ियों में फंसी हुई थी, मृत मासूमो में छोटी डेढ़ वर्षीय भारती और बड़ी तीन वर्षीय साधना है, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...