बिलासपुर

नशेड़ियों का आतंक…गाली गलौच करने से मना करने पर घर मे पथराव, विरोध करने पर डंडे और धारदार हथियार से हमला, 3 घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर नयापारा में शराब के नशे में उत्पात मचाने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता पाण्डेय, निवासी ज्योति मेडिकल के पीछे गणेश नगर नयापारा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनीश, सुन्दर एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे सुनीता पाण्डेय के पुत्र रूद्र पाण्डेय ने फोन कर बताया कि मोहल्ले में अनीश, सुन्दर व उनके साथी शराब के नशे में आग तापते हुए गाली-गलौच कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने पत्थर फेंककर घर की एलवेस्टर शीट तोड़ दी। जब घरवालों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपी और उग्र हो गए तथा अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
आरोप है कि अनीश, सुन्दर व उनके साथियों ने डंडा व नुकीली वस्तु से नाना भागीरथी पाठक, मामा लक्ष्मी प्रसाद पाठक एवं मामी पूजा पाठक के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। सूचना मिलने पर सुनीता पाण्डेय मौके पर पहुंचीं, जहां घर का नुकसान और परिजनों की हालत देखकर वे स्तब्ध रह गईं। घायलों को पड़ोसी की ऑटो से जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296, 3(5), 324(4) एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार