बिलासपुर

पुरानी रंजिश में दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प…कई लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरताल अंतर्गत भदोरिया खार बरपाली में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और महिला-पुरुष सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के हरवंश उर्फ राजू लोनिया ने पुलिस को बताया कि घर के सामने रहने वाले हरीशानंद, परमानंद, संतोषानंद और उनके बेटों से लंबे समय से जमीन और पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी सड़क पर मिट्टी डाल देते हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होती है। शिकायत करने पर मंगलवार रात करीब 8:45 बजे सभी आरोपी उनके घर पहुंचे, अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर उनके पिता बैसाखूराम तथा ग्रामीण विक्की और सुमित मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
वहीं दूसरे पक्ष के हरीशानंद लोनिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह घर के आंगन में था, तभी सामने रहने वाले राजेश लोनिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राजेश, उसके भाई राजू और भानू लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, जबकि उनके पिता बैसाखू ने भी मारपीट की। उनका आरोप है कि चारों ने मिलकर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। साथ ही थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल विवाद के वास्तविक कारण, मारपीट की परिस्थितियों और घायलों की संख्या की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार