मुंगेली

मुंगेली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई…150 बोरी धान जब्त,

रमेश राजपूत

मुंगेली – कलेक्टर मुंगेली कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम चन्द्रखुरी, नारायणपुर चौक के पास वाहन क्रमांक CG 07 CA 4923 को जांच के दौरान पकड़ा गया, जिसमें 150 कट्टी धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन चालक सत्यवान दास मानिकपुरी, निवासी भाटापारा एवं धान मालिक किसान समारू यादव, निवासी दामापुर से धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन सहित धान को जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन एवं धान को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थाना सरगांव को सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान खरीदी, संग्रहण और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,