तखतपुर

तखतपुर: फिर सक्रिय हुए बकरी चोर…घर के कोठे से 7 बकरियाँ गायब, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

तखतपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलसरी में बकरी चोरी की एक घटना सामने आई है। इस संबंध में प्रार्थी कुंज बिहारी पटेल निवासी बेलसरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी खेती-किसानी का कार्य करता है और उसने अपने घर में बकरियों का पालन कर रखा था। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 नवंबर 2025 की शाम लगभग 6 बजे कुंज बिहारी पटेल ने अपनी कुल 7 नग बकरियों को घर में बने कोठा में बांधकर दरवाजे में ताला लगाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। अगले दिन 15 नवंबर 2025 की सुबह करीब 8.30 बजे जब वह बकरियों को चराने के लिए कोठा के पास पहुंचा, तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। भीतर रखे 2 नग बकरे और 5 नग बकरियां, कुल 7 नग, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 हजार रुपये बताई जा रही है, अज्ञात चोरों द्वारा दरम्यानी रात चोरी कर ली गई थीं। घटना के बाद प्रार्थी ने आसपास के गांवों और बाजारों में बकरियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तलाश में समय लगने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी। बाद में 8 जनवरी 2026 को उसने थाना तखतपुर में घटना की सूचना दी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...