बिलासपुर

निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग…3 लाख रुपयों की डिमांड, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने निजी फोटो-वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी द्वारा पीड़िता से वीडियो वायरल न करने के एवज में तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 9 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का वर्ष 2021 में पढ़ाई के दौरान संतोष कुमार यादव से परिचय हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए और उन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने वीडियो वायरल न करने के बदले तीन लाख रुपये की मांग की, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 308(2), 79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार यादव 23 वर्ष, निवासी ग्राम रनई, जिला जशपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जप्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,