मल्हार

मल्हार :घर में प्रार्थना सभा बुलाकर कथित धर्मांतरण का आरोप….शिकायत पर पुलिस ने 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र में धर्मांतरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिनके द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए गए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे मल्हार के ढबापारा बस्ती में रामकुमार केवट नामक व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को भोजन कराने और बीमारी ठीक होने का प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी।

आरोप है कि इस सभा के माध्यम से हिंदू ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में प्रार्थी पुणेन्द्र शर्मा द्वारा चौकी मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार केवट पिता समलिया केवट, उम्र 41 वर्ष, निवासी डबहापारा मल्हार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के विरुद्ध धारा 299 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की और बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...