बिलासपुर

राजीव प्लाजा के गार्ड से मारपीट कर आतंक मचाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…अंदर ऑटो ले जाने कर रहे थे गुंडागर्दी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत राजीव प्लाजा गेट नंबर 01 के पास हुई मारपीट की घटना में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि प्रार्थी अमर पाल राजीव प्लाजा में गार्ड की नौकरी करता है। दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 10 बजे वह खाना खाने गया हुआ था, इस दौरान उसकी जगह साहेब सिंह ड्यूटी पर तैनात था। रात लगभग 10.20 बजे एक ऑटो चालक अपनी ऑटो को राजीव प्लाजा के गेट नंबर 01 से अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था। साहेब सिंह द्वारा ऑटो अंदर ले जाने से मना करने पर उक्त ऑटो चालक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और गार्ड अमरपाल के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शाहरूख पिता मोहम्मद युसुफ खान उम्र 32 साल तारबाहर, रियाज अहमद पिता अब्दुल रशीद उम्र 27 साल राजकिशोर और सागर नायक पिता पंचराम नायक उम्र 26 साल ग्राम जांजी थाना सीपत शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रियाज और सागर के विरुद्ध थाना सरकंडा में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। सभी आरोपियों को माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में सउनि उदयभान सिंह सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,