गरियाबंद छत्तीसगढ़

संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों से मिली युवती की लाश, गले में रस्सी और गमछे से बंधी हुई थी युवती….शिनाख्त के साथ जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

गरियाबंद – जिले के राजिम थानांतर्गत एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है। महिला का शव राजिम पोखरा मार्ग पर रावढ-परसदा के बीच कोसा नर्सरी के समीप सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका 35 से 40 साल की है, जो कुर्ती सलवार पहने हुई है। महिला के गले मे गमछा और रस्सी बंधी हुई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नही हुई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिलहाल मौके पर ही मौजूद है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मगर हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है। टीआई बघेल ने बताया कि महिला को लेकर आसपास गांवो में पूछताछ की जा रही है। महिला की शिनाख्त हो जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अज्ञात महिला की संदिग्ध लाश मिलने से आसपास गांव के लोग भी सकते में गए है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी,