मल्हार

मल्हार: एसआईआर समीक्षा को लेकर भाजपा गिधपुरी शक्ति केंद्र समिति की बैठक संपन्न…प्रक्रिया से कराया गया अवगत,

उदय सिंह

मल्हार – भाजपा मल्हार मंडल के अंतर्गत गिधपुरी शक्ति केंद्र समिति की आवश्यक एवं कामकाजी समीक्षा बैठक ग्राम गिधपुरी में संपन्न हुई। यह बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करना रहा। बैठक के मुख्य वक्ता मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें और जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है,

उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फार्म-06 के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म भरवाने की जानकारी भी दी। मंडल महामंत्री रोहित कश्यप ने एसआईआर कार्य के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करने का आग्रह किया, ताकि कार्य व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। वहीं मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने अपात्र मतदाताओं के नामों पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बनाई जा सके।

बैठक का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता कौशल पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री देवचरण यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र सहसंयोजक मेलाराम पटेल, बूथ अध्यक्ष क्रांतिकुमार पटेल सहित केशर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, तेरस पटेल, गोविंदा यादव, मनोज यादव, देवीलाल यादव, सूर्या यादव, विश्वनाथ, दर्शन, ईश्वर, छोटेलाल, छेदीलाल, माखन, कूंभ समेत शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता के साथ एसआईआर कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...