बिलासपुर

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फिर चाकूबाजी की घटना…आरोपी शराब पीने मांग रहा था पैसे, विरोध करने पर युवक को मारा चाकू,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरीपारा मंगला इलाके में बीती रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 11 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित शनि रजक, जो नगर निगम बिलासपुर में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है, अपने घर के पास खड़ा था, तभी आरोपी जीत्तु कश्यप उर्फ मोनू कश्यप निवासी लोखंडी वहां पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उससे शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। शनि रजक द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे शनि रजक की पीठ के बाईं ओर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। हमले के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय मौके पर मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल शनि रजक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी जीत्तु कश्यप उर्फ मोनू कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 119(1), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,