बिलासपुर

बिलासपुर: धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओँ के गले से मंगलसूत्र की चोरी…1.30 लाख की ज्वेलरी गायब, भीड़ का फायदा उठाने सक्रिय है गिरोह,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक धार्मिक आयोजन के दौरान अज्ञात चोर द्वारा महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी लता वर्मा, निवासी नंदू गैरेज के पीछे तेलीपारा, बिलासपुर, पेशे से गृहणी हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को वह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कलश यात्रा में शामिल होने गई थीं। कलश लेकर यात्रा सदर बाजार, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड और तेलीपारा होते हुए पुनः लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंची, जहां कथा का आयोजन किया गया था। कलश यात्रा पूर्ण होने के बाद जब सभी श्रद्धालु भोजन के लिए पंक्ति में खड़े थे, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। पीड़िता ने बताया कि उनके मंगलसूत्र में 09 नग सोने की पत्तियां लगी हुई थीं। इसके अलावा, उनके साथ मौजूद सगुन साहू का एक मंगलसूत्र जिसमें 06 नग सोने की पत्तियां थीं तथा भगवती ठाकुर का एक मंगलसूत्र, जिसमें 02 नग सोने के गेहूं दाने और 03 नग सोने की पत्तियां लगी थीं, वे सभी भी गायब पाए गए। घटना के बाद आसपास तलाश और लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गए सभी सोने के आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में सतर्क रहने की अपील की है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...