बिलासपुर

बिलासपुर : कोल ट्रेडिंग के नाम पर 67.97 लाख की ठगी…1 महिला सहित तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के थाना सरकंडा क्षेत्र में कोल ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर नहरू साहू, सोनम कश्यप एवं अतिकुर्रहमान उर्फ राजा खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) एवं 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी अरविंद सिंह पंवार, निवासी उज्जैन (मध्यप्रदेश) ने पुलिस को बताया कि वह बायो कोल मैन्युफैक्चरिंग एवं ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है। मार्च 2025 में अतिकुर्रहमान उर्फ राजा खान ने उससे संपर्क कर बताया कि बिलासपुर निवासी नहरू साहू एवं सोनम कश्यप बड़े पैमाने पर कोयले का व्यापार करते हैं और यदि वह उनके व्यवसाय में निवेश करता है तो उसे हर पांच दिन में प्रति टन 200 से 500 रुपये तक का मुनाफा मिलेगा। शिकायत के अनुसार, इसके बाद बिलासपुर में नहरू साहू और सोनम कश्यप से उसकी मुलाकात कराई गई। नहरू साहू ने स्वयं को एस.एस. कोल ट्रेडिंग का प्रोप्राइटर बताया, जबकि सोनम कश्यप ने सुपर कोल ट्रेडिंग की प्रोप्राइटर होने की बात कही। तीनों के झांसे में आकर अरविंद सिंह पंवार ने अप्रैल से मई 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों, नकद राशि और ऑनलाइन भुगतान (फोन-पे/क्यूआर कोड) के माध्यम से कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में उसे मुनाफा देने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में न तो कोई मुनाफा दिया गया और न ही पूरी मूल राशि लौटाई गई। रिपोर्ट करने की बात कहने पर आरोपियों ने कई किश्तों में कुल 61 लाख 2 हजार 626 रुपये वापस किए, लेकिन शेष 67 लाख 97 हजार 374 रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नहरू साहू, सोनम कश्यप और अतिकुर्रहमान उर्फ राजा खान ने आपसी मिलीभगत से उसे धोखे में रखकर बड़ी रकम की ठगी की है। थाना सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लेन-देन से जुड़े बैंक खातों, नकद भुगतान और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,