बिलासपुर

दिन दहाड़े गुरुनानक चौक के पास दुकान में 2 एक्टिवा सवारों ने की झपटमारी …पलक झपकते ही पैसे लेकर हुए फरार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में अपराधियों का आतंक बढ़ने लगा है। जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस की सारी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है। अपराधियों में पुलिस के खौफ की मौजूदा स्थिति को बया करता एक मामला प्रकाश में आया है। जहां तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूनानक चौक के एक दुकान से तीन हजार रुपए की उठाई गिरी के तर्ज पर दिन दहाड़े चोरी हुई है। जिसमे डेली निड्स के दुकान में समान लेने के बहाने पहुंचे दो चोरों ने दुकान में रखे पैसों से भरे डब्बे को लेकर फरार हो गया। जिसकी लिखित शिकायत तोरवा निवासी ईंशु गुप्ता ने थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिसंबर को दोपहर करीब 03:30 बजे दुकान में प्रार्थी की माँ अनिता गुप्ता गुरूनानक चौक लाईफ केयर अस्पताल के बाजू में उनके स्थित गणेश डेली निड्स की दूकान में बैठी थी। तभी उसी समय एक काले रंग के एक्टिवा में दो युवक दुकान में आए और समान खरीदने की ऐक्टिंग करने लगे। जहां दुकान में संचालक की मां जैसे ही उन्हें समान देने उठी। मौके का फायदा उठाकर युवकों ने दुकान के डब्बे में रखे बिक्री रकम नगद करीबन 3000 रूपये को शीघ्रता से झपटमारी छीन कर भाग निकले। प्रार्थी की मां के लाख कोशिशों के बाद भी युवकों को रोका नही जा सका। इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ धारा 304-BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,