कोरबा

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी कार में लगी आग, बिलासपुर के 2 लोगों की जलकर मौत, हादसे से परिवार सदमे में,

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर के पास बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र में हुई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी और गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कार सवार दोनों युवक बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके और मौके पर ही जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

मृतकों की पहचान बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी खुर्द निवासी गोपाल चंद्र डे पिता मानिक चंद्र डे 42 वर्ष और अरुण सेन पिता बनारसी लाल सेन 36 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों युवक कार क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1673 में सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक, गोपाल डे ने मंगलवार रात करीब 11 बजे अपनी पत्नी से बातचीत की थी और किसी काम के सिलसिले में विश्रामपुर के लिए रवाना हुए थे। वे दीप लाइट के 10 हीटर लेकर जा रहे थे, जो किसी ग्राहक के ऑर्डर पर भेजे जा रहे थे।

सुबह करीब 6 बजे परिजनों को इस हादसे की सूचना मिली, जिससे परिवार में मातम पसर गया। मृतक गोपाल डे के परिवार में पत्नी प्रीति डे और दो बेटियां श्रेया डे एवं श्वेता डे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मोरगा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत