बिलासपुर

बिलासपुर: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग….हालत गंभीर, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लॉ सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले 21 वर्षीय छात्र आयुष यादव ने गुरुवार सुबह अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना बड़ी कोनी क्षेत्र के रामायण नगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयुष यादव लंबे समय से इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार की सुबह उसका रूम पार्टनर किसी काम से बाहर गया हुआ था और आयुष कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार छात्र अचानक अपने कमरे से बाहर निकला और बोतल में पेट्रोल लेकर लौटा। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली।

आग लगते ही वह बुरी तरह झुलसने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने छात्र को जलता देख तुरंत मदद की और आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मामले की सूचना मिलते ही छात्र के दोस्त मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मदद से घायल छात्र को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र 60 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है और फिलहाल आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस छात्र के दोस्तों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। हॉस्टल के अन्य छात्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,