छत्तीसगढ़रतनपुर

पैदल घर जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने ठोकर मारी, एक युवक गंभीर, दूसरा घायल

दोनों ग्रामीण युवकों को 108 लेकर बिलासपुर सिम्स पहुंची। जहां पर दोनों की इलाज जारी है

सत्याग्रह डेस्क

ग्रामीण अंचल रतनपुर बेलगहना मार्ग में बाइक सवार ने पैदल अपने घर जा रहे 15 वर्षीय नाबालिग कों ठोकर मार दिया । जिसके चलते युवक घायल हो गया । वहीं बाइक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने 112 को फोन किया । तब कर्मचारियों ने पहुंचकर दोनों युवकों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्रथम उपचार उपरांत दोनों युवकों को बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया है जहां पर उनका उपचार जारी है ।
रोहित पैकरा पिता कवल पैकरा उम्र 15 वर्ष अपने घर पैदल जा रहा था । इसी दौरान 8:15 बजे रतनपुर की ओर से आ रहे बाइक –क्रमांक –सीजी –12 –के –7873 के चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया । जिसके चलते 15 वर्षीय नाबालिक घायल हो गया । वहीं बाइक चालक दुर्गेश सिंह राजपूत पिता ईश्वर सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष रानी बैछाली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया ।

यह देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 को दिया । तब कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों को 112 में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया । जहां पर डॉक्टरों ने दुर्गेश राजपूत की गंभीर अवस्था को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया । वही नाबालिग के इलाज के लिए उसे भी बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है । दोनों ग्रामीण युवकों को 108 लेकर बिलासपुर सिम्स पहुंची। जहां पर दोनों की इलाज जारी है ।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,