बिलासपुर

बेलगहना : 2.50 लाख रुपए के गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..घर से कर रहा था अवैध कारोबार,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फारेस्ट कॉलोनी बेलगहना निवासी दादा मिंया नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। दिनांक 15 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी दादा मिंया पिता मौली बक्स उम्र 65 वर्ष के कब्जे से दो कपड़े के थैलों में रखे 5 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा का कुल वजन 5 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही गांजा बिक्री की रकम 1300 रुपये भी बरामद की गई।

कुल जब्ती मशरूका 2 लाख 51 हजार 300 रुपये की बताई गई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा बेलगहना निवासी लक्ष्मण यादव से 20 हजार रुपये में खरीदा था और बाकी रकम बिक्री के बाद देने की बात तय हुई थी। पुलिस अब मुख्य सप्लायर लक्ष्मण यादव की तलाश में जुटी हुई है। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार पात्रे, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल और ईश्वर नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,