बिलासपुर

सरकंडा क्षेत्र में लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश…2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, नगदी रकम एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामगोपाल तिवारी 55 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जनवरी 2026 की रात लगभग 9:30 बजे वह बगदई मंदिर से नवधा रामायण पाठ से लौट रहे थे। महर्षि कश्यप नगर के पास चार युवकों ने उन्हें घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनका जियो मोबाइल तथा जेब में रखे 1000 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार एवं सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक अशोक नगर के मैदान में बैठे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में करन यादव उर्फ केडी 19 वर्ष और दुर्गेश साहू उर्फ मुंडा 20 वर्ष ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों से लूटा गया रेडमी मोबाइल, जियो मोबाइल तथा नगदी रकम बरामद की गई, जो प्रार्थी के अलावा अन्य पीड़ितों से लूटे गए सामान थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं का विस्तार करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...