बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में सोमवार को 196+ नए कोरोना पॉजिटिव, 165 शहरीय क्षेत्र से 31 ग्रामीण….सर्वाधिक मरीजों का आंकड़ा शहर से

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले में कोरोना संक्रमण का फैलता दायरा अब चिंताजनक होने लगा है, रोजाना 200 के करीब मरीजों की पहचान हो रही है, जिन्हें कोविड केयर या होम आईसुलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को फिर जिले में 196 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें सभी उम्र से मरीज शामिल है, आज फिर हाईकोर्ट, शासकीय कर्मचारी, बैंक कर्मी सहित अन्य नागरिक वायरस के संक्रमण में आये है। इस दौरान 165 संक्रमित मरीज सरकंडा, गोंड़पारा, चिंगराजपारा, हाईकोर्ट, नेचर सिटी, तोरवा, दयालबंद, सिटी कोतवाली, जूना बिलासपुर, उसलापुर, राजकिशोर नगर, जरहाभाठा, सिंधी कालोनी, रेलवे कॉलोनी,  क्रांति नगर, विनोबा नगर, आसमा सिटी, हेमू नगर, सिरगिट्टी, सोनगंगा कालोनी, मोपका सहित अन्य क्षेत्रों से मिले है। इनके अलावा 31शेष मरीज मस्तूरी से 6, तखतपुर से 3, कोटा से 22 शामिल है। सोमवार को मिले संक्रमितों के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6723 हो गया है, वही 185 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद अब तक कुल 3764 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है, जिसके बाद अब जिले में 3960 एक्टिव मरीज है जिनका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...