जांजगीर चाँपा

पति पत्नी में विवाद के बाद बच्चे की जान लेने की कोशिश….आरोपी पिता ने 2 साल के मासूम को पिलाया कीटनाशक, हालत गंभीर

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – पति पत्नी में आपसी विवाद के बाद एक कलयुगी पिता ने ही अपने 2 साल के मासूम बच्चे की जान लेने के मकसद से उसे कीटनाशक दवा पिला दी, जिसकी जानकारी जैसे ही घर के अन्य परिजनों को हुई सभी के होश उड़ गए आनन फानन में बच्चे को हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहाँ से उसे बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के कपिस्दा गांव से यह हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ आरोपी महेंद्र बंजारे 25 वर्ष का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसे और 2 साल के बच्चे को छोड़कर चली गई है, बीते 16 अगस्त को फोन पर पति पत्नी में बच्चे से मिलने को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद आक्रोशित होकर आरोपी पिता महेंद्र बंजारे ने अपने 2 साल के मासूम को कीटनाशक दवा पिलाकर मारने की कोशिश की, जैसे ही बच्चे के दादा और बड़े पापा को इसकी भनक लगी उन्होंने उसे हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ से उसे जांजगीर जिला अस्पताल और फिर अब सिम्स बिलासपुर में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा है। मामले में सिम्स चौकी से रिपोर्ट बम्हनीडीह थाना भेजने के बाद बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जहाँ आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया, जिससे कीटनाशक की बोतल को जब्त किया गया है, जिसे धारा 328, 307 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...