अवर्गीकृत

बैंक यूनियन की हड़ताल टली , अब लगातार पांच दिन नहीं रहेंगे बैंक बंद

डेस्क

बैंक अधिकारियों के यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। बैंक यूनियनों ने 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया था। बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल प्रस्तावित थी। वित्त सचिव राजीव कुमार द्वारा मामले में आश्वासन दिए जाने के बाद यूनियन ने हड़ताल टालने का फैसला किया है। बैंक अधिकारियों की चार यूनियन ने सार्वजानिक क्षेत्र के 10 बैंकों का एकीकरण कर 4 बैंक बनाने की घोषणा के खिलाफ 26 और 27 सितंबर को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।

इससे बैंक उपभोक्ता के सामने गहरा संकट उत्पन्न होने वाला था, क्योंकि हालात ऐसे बन रहे थे कि 25 सितंबर के बाद बैंक लगातार बंद रहते ।अगर बैंक अधिकारी हड़ताल पर चले जाते तो जाहिर तौर पर 26 और 27 सितंबर को तो बैंक बंद रहते ही। वही 28 सितंबर को चौथा शनिवार और 29 सितंबर को रविवार की छुट्टी है । इस तरह लगातार चार दिन बैंक का कामकाज पूरी तरह बंद होता । 30 सितंबर को बैंक खुलते जरूर लेकिन अर्धवार्षिक समापन होने के कारण इस दिन भी लेनदेन नहीं होता। अर्थात 25 सितंबर के बाद इस महीने बैंक पूरी तरह बंद होते। लेकिन वित्त सचिव द्वारा इस मामले में बैंक अधिकारियों के यूनियन की चिंताओं को लेकर सकारात्मक पहल दिखाने के बाद यूनियन ने फिलहाल हड़ताल टाल दी है । 48 घंटे की हड़ताल टल जाने से अब बैंक का काम काज 26 और 27 सितंबर को प्रभावित नहीं होगा। इससे पहले इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फ़िडरेशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स ने 2 दिन बैंक हड़ताल का आह्वान किया था। फिलहाल वित्त सचिव की दखल के बाद एक बड़ा संकट टला है क्योंकि अगर बैंक में हड़ताल हो जाती तो पूरे 5 दिन कामकाज प्रभावित होता और त्यौहार के इस मौसम में एटीएम के भी ड्राई होने की पूरी आशंका थी। बैंक हड़ताल के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों के खाते में 25 सितंबर को ही सैलरी आ जानी थी लेकिन अब हड़ताल के टल जाने के बाद ऐसा नहीं होगा।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,