बिलासपुर

गाजर घास के नुकसान को लेकर बच्चों और बड़ो को किया गया जागरूक…. कृषि वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा स्थित ड्रीम्स इम्पीरिया में बच्चों एवं यहां रहने वालों को गाजर घास से होने वाली बीमारी उससे होने वाली समस्याओ को लेकर जागरूक कराया गया,बता दे कि कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन पर कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक मोदी ने बच्चों एवं अपार्टमेंट में रहने वालों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी,डॉ.शिल्पा ने कहा  गाजर घास पहले हमारे भारत मे नही था,जब 1956 में खाद्यान्न की कमी हुई तो की वहां से अनाज का आयात कराया गया,जिसमे कुछ खरपतवार के बीज अनाज के साथ आ गए, तब से लेकर आज तक गाजर घास का फैलाव बढ़ता जा रहा है,इसके एक पौधे से 15 सौ से 25 हजार तक बीज बनते है,जो की हमारे लिए खतरे का कारण बन रहे है,जो कि गाजर घास से स्किन की एलर्जी,अस्थमा जैसी बीमारी होती है,यह जागरुकता सफ्ताह अगस्त में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि खरपतवार इसके बाद पुष्प अवस्था मे आ जाता है,चूंकि इसमे बहुत बीज बनते है,इसको पुष्प अवस्था में आने से पहले रोकना जरूरी है,इसे जैविक विधि में मैक्सिकन बीटल द्वारा कंट्रोल किया जाता है,इधर डॉ शिल्पा ने यह भी बताया कि हर किसी को इसके लिए जागरूक होना जरूरी है,ताकि इस गाजर घास से मुक्ति मिल सके,इस अवसर पर  संजय मोदी,शिल्पा कौशिक मोदी,अजय कुमार सिन्हा, कमल हुरा, श्री मिश्रा, अनमोल, अथर्व,कीर्ति,मिली,अक्षित,सुब्बू,रिद्धि,अविनाश, रजनी,अक्षिता, कुश ,वेदांत समेत अपार्टमेंट के लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ... एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में,