रायपुर

कोरोना अपडेट – प्रदेश में आज 5476 नए संक्रमित, रायपुर 1785, दुर्ग 800 तो बिलासपुर में 418…दिनों दिन बढ़ रही रफ्तार

भुनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। मंगलवार को थोड़ी राहत मिलने के बाद आज फिर इस जानलेवा वायरस ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5476 मामले सामने आए है। जो कि मंगलवार की तुलना में 3.25 फीसदी अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में सक्रिय मामले 27425 हो गए हैं। इस दौरान 1933 लोग स्वस्थ भी हुए है। राजधानी रायपुर में कोरोना का आक्रमक रूप अपना कहर बरपा रहा है जहां सबसे अधिक 1785 मरीज संक्रमित पाए गए हैं तो वही दूसरे नंबर में दुर्ग जिले में 800 नए मरीजों की पहचान की गई है

इसके अलावा बिलासपुर में 418, रायगढ़ में 348 कोरबा में 403, जांजगीर-चांपा में 321 और सरगुजा में 221 सहित जसपुर में 269 मरीज संक्रमित मिले हैं इसके अलावा राजनांदगांव में 214 बालोद में 31, बेमेतरा में 22 कबीरधाम में 27 धमतरी में 46 बलौदा बाजार में 71 महासमुंद में 16 गरियाबंद में 19 मुंगेली में 31 जीपीएम में 33 कोरिया में 65 सूरजपुर में 70 बलरामपुर में 49 बस्तर में 49 कोंडागांव में 17 दंतेवाड़ा में 51 सुकमा में 20 कांकेर में 27 नारायणपुर में 20 बीजापुर में 23 नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों को मिलाकर प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1038060 हो गई है जिनमें से 9 लाख 97 हजार आठ मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं तो वही 13627 मरीजों को कोरोना ने मौत की नींद सुलाई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,