कोटा

कोटा: फार्म हाउस से 60 कट्टी धान की चोरी… अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंघाडीह बस्ती में स्थित एक फार्म हाउस से धान चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी मेघा मरई ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी के अनुसार, वह उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर की निवासी है। उनका ग्राम घोंघाडीह बस्ती के अंदर लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि में फार्म हाउस स्थित है, जहां खेती से प्राप्त धान को सुरक्षित रखवाया गया था। खेत में उगाई गई धान की किस्म सोना मसूरी की 83 कट्टी एवं महामाया किस्म की 74 कट्टी, कुल 157 कट्टी धान को तौल कर फार्म हाउस में रखकर ताला लगाया गया था। दिनांक 24 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे चौकीदार फार्म हाउस को बाहर से ताला लगाकर चला गया था। इसके बाद 27 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे फार्म हाउस के दूसरे चौकीदार शैलेंद्र खांडे ने फोन कर सूचना दी कि फार्म हाउस का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंची और जांच करने पर पाया कि अज्ञात चोर द्वारा फार्म हाउस में रखी 157 कट्टी धान में से 60 कट्टी महामाया किस्म की धान चोरी कर ली गई है। चोरी गई धान की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन