बिलासपुर

एसएसपी ने 2 थाना प्रभारियों के प्रभार में किया बदलाव, दो एसआई और एक प्रधान आरक्षक के नाम भी लिस्ट में शामिल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के एसएसपी दीपक झा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए एक बार फिर पुलिस विभाग में तबादले की सूची जारी की है जिसमें दो टीआई, दो एसआई समेत एक प्रधान आरक्षक का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में सरकंडा थाना के पूर्व टीआई जेपी गुप्ता को तारबाहर थाने का चार्ज दिया गया है। वही पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई सुनील कुर्रे को कोनी थाने की रवानगी दी गई है।

इधर कोनी थाना प्रभारी एसआई रविंद्र यादव को कोतवाली और एसआई धर्मेंद्र वैष्णव को सिविल लाइन भेजा गया है वही पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल साहू को सिरगिट्टी थाने में पदस्थ किया गया है। इस आदेश के बाद अब तत्कालीन तारबाहर थाना प्रभारी कलीम खान सिर्फ साइबर सेल का कामकाज देखेंगे। हाल ही में स्काई हॉस्पिटल के डॉक्टर अग्रवाल के अपहरणकर्ताओं को मुरादाबाद उन्हें पकड़ जिला पुलिस की नाक बचाने वाले एसआई धर्मेंद्र यादव को बतौर इनाम एसएसपी ने सिविल लाइन की पोस्टिंग दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...