बिलासपुर

राहगीरों से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार….कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाईल बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जप्त की है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 को पीड़िता थाना चकरभाठा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह त्रिवेणी डेंटल कॉलेज चकरभाठा में इलाज कराने के बाद अपने भाई की मोटरसाइकिल से वापस लौट रही थी। रायपुर-बिलासपुर रोड पर डायमंड होटल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने तेजी से झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने झपटमारी की घटना को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन श्रीवास पिता अशोक श्रीवास उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा जयरामनगर थाना मस्तूरी तथा मोहम्मद सेराज पिता मोहम्मद मीर हसन उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामचंद्रा थाना कुरमी जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल मुकाम तिफरा बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटमारी किया गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल जप्त कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,