छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली के सिपाही ने की आत्महत्या, चिट्ठी में लिखी अपनी पीड़ा

मुंगेली क्षेत्र के ग्राम खेढा की घटना

मुंगेली आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आवक जावक शाखा में पदस्थ सिपाही पुरषोत्तम निषाद ने ग्राम खेढा के बबूल पेड़ में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना मिलते ही गांव और पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया, पुरषोत्तम सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम बछेरा का मूल निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मिली जानकारी के अनुसार विवेचना के दौरान पुलिस पुरषोत्तम के शव से एक चिट्ठी प्राप्त की गई है जिसमे उसके प्रेम प्रसंग से सम्बंधित बातें लिखा होना पाया गया। शव के मुआयने के पश्चात सिटी कोतवालों पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया और मिले पत्र के आधार पर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...