कोटा

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ग्रामीण की मौके पर दर्दनाक मौत…अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विनय कुमार कुजुर निवासी ग्राम छोटे बरर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2026 की शाम वह अपने साथी केवल सिंह पन्द्रो के साथ साप्ताहिक बाजार सल्का गए थे। बाजार से सब्जी लेकर दोनों साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे जब वे ग्राम बड़े बरर में दयामती मरावी के घर के सामने सड़क पर पहुंचे, तब केवल सिंह पन्द्रो ने पानी पीने के लिए सड़क पार करना शुरू किया। इसी दौरान सल्का की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए केवल सिंह पन्द्रो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से रतखंडी की ओर फरार हो गया। इस दुर्घटना में केवल सिंह पन्द्रो उम्र 55 वर्ष के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। चौकी बेलगहना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,