मस्तूरी

मस्तूरी: ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में सरकारी राशन की बंदरबाट….सेल्समैन लगवा रहा अंगूठा लेकिन स्टॉक में नही है राशन, ग्रामीणों में आक्रोश

उदय सिंह

मस्तूरी – जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीण हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में संचालित राशन दुकान का संचालन श्री साईं स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जहां पदस्थ सेल्समैन सत्येंद्र टंडन द्वारा नियमों को ताक पर रखकर राशन वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनवरी माह का राशन अब तक बड़ी संख्या में हितग्राहियों को नहीं मिला है,

जबकि वितरण की प्रक्रिया कागजों में पूरी दिखाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ हितग्राहियों को आंशिक रूप से राशन देकर यह कहकर लौटा दिया गया कि दुकान में स्टॉक समाप्त हो गया है। वहीं कई लोगों से बिना राशन दिए ही अंगूठा लगवाया जा रहा है और यह आश्वासन दिया जा रहा है कि जब राशन आएगा, तब मिलेगा। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि इस संबंध में पूर्व में एसडीएम कार्यालय में शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई, जिसके चलते राशन की गड़बड़ी और बढ़ गई।

मामले की पुष्टि सरपंच प्रतिनिधि ने भी की है। उन्होंने बताया कि पंचायत के अनेक हितग्राहियों को जनवरी माह का राशन नहीं दिया गया है। जब इस संबंध में सेल्समैन सत्येंद्र टंडन से पूछताछ की जाती है तो वह स्टॉक खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता हैं, जबकि नियमानुसार पिछले माह का पूरा स्टॉक दुकान में उपलब्ध कराया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उक्त स्टॉक का वितरण न कर बंदरबाट की गई है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सेल्समैन द्वारा अपने निजी घर में ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से चावल तौलकर प्रविष्टियां दर्ज की जा रही हैं, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें चावल के बदले पैसे देने की बात कही गई। इस तरह की कार्यप्रणाली से शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जनवरी माह का राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। हितग्राहियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में गरीबों के हक पर डाका न डाला जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी