बिलासपुर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित….मुसर्रफ खान बनाये गए अध्यक्ष, करणवीर सिंह अरोरा सह-प्रभारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण (छत्तीसगढ़) की वर्ष 2026 की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मख़दूम इक़बाल ख़ान की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर की गई। मोर्चा के संगठन विस्तार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। जारी सूची के अनुसार मुशर्रफ़ ख़ान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर एजाज़ ख़ान, कमलजीत अंसारी, अमीन कुरैशी, शेखनिशा एवं मोहसिन अली को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में सीटी सिंह चावला और वासित अली को मनोनीत किया गया है। जिला मंत्री पद पर अरुण बिग, रूबी मार्टिन, यूनुस ख़ान, एहतिशाम ख़ान (टीपू) तथा जमील अहमद ख़ान को शामिल किया गया है। इसके अलावा संगठनात्मक कार्यों के लिए विभिन्न दायित्वों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।

मन की बात कार्यक्रम के लिए भी जिला प्रभारी रोशन खान एवं सह प्रभारी करणवीर सिंह अरोरा घोषित किए गए हैं। नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा भाजपा की नीतियों को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,