बिलासपुर

पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई…. 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और ताश पत्ती जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना बिल्हा पुलिस को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है। ग्राम खपरी मंदिर चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी व कुल 1710 रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रामायण केवट, बलदाउ केवट, जोईधा केवट, ज्वाला पटेल, तिल्ला उर्फ चक्रधारी पटेल, बहोरिक यादव और अश्वनी निषाद शामिल हैं, सभी खपरी निवासी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सख्ती बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार और सीएसपी चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। मौके पर थाना प्रभारी बिल्हा उमेश साहू, प्र.आर. एवं आरक्षक की अहम भूमिका रही। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रखने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...