बिलासपुर

भाजपा युवा मोर्चा में निलेश सिंह को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी…संगठन ने जताया भरोसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार निलेश सिंह को भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर विधानसभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।निलेश सिंह का संगठनात्मक सफर सक्रिय, समर्पित और अनुभवपूर्ण रहा है। वे वर्ष 2008 से 2010 तक भाजपा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद 2013 से 2015 तक उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई, जहां उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ष 2015 से 2018 तक वे भाजपा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री रहे और युवाओं को संगठन से जोड़ने में उल्लेखनीय योगदान दिया। वहीं 2018 से 2021 तक भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में उन्होंने पार्टी की गतिविधियों और नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया। इसके अतिरिक्त निलेश सिंह वर्ष 2022 से वर्तमान तक भाजपा तखतपुर के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय हिंदू महासभा, बिलासपुर के जिला महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं।

उनकी बहुआयामी संगठनात्मक भूमिका और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि निलेश सिंह अपने अनुभव, सक्रियता और समर्पण से भाजपा युवा मोर्चा को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,