बिलासपुर

एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए बढ़ाई गई समय अवधि, लेकिन सर्वर डाउन की वजह से छात्र हो रहे परेशान…मिल सकती है थोड़ी राहत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुए एमबीबीएस और बीडीएस के छात्रो के लिए प्रवेश प्रक्रिया में बुधवार को संचालनालय चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अहम निर्णय लिया है। जहाँ एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश 2020 के ऑनलाइन आवदेन करने की तिथि में छात्रो को अतिरिक्त तीन दिनों की मोहलत दी गई है। संचालक चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ ने बुधवार को आदेश जारी कर छात्रो को ऑनलाइन आवदेन करने की तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है। जबकि पूर्व में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस सीटो पर प्रवेश हेतु 12 नवंबर तक तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन इस बीच सर्वे और अन्य व्यवहारिक दिक्कतों के वजह से अधिकांश छात्रो द्वारा निर्धारित सीटो के लिए आवदेन नही भर सके थे। जिसकी शिकायत संचालनालय चिकित्सा शिक्षा विभाग को भी मिली थी। जिसके बाद ही डीएमई में स्टेट काउंसिलिंग की बैठक बुुुलाई गई जिसमें छात्रो को प्रवेश हेतु आवेदन के लिए अंतिम तिथि 13 नवंबर से 15 नवंबर करने का निर्णय लिया गया है।

सिम्स मेडिकल कॉलेज में भी 180 सीटो में प्रवेश पाने, छात्र कर रहे जद्दोजहद..

सूत्रों की माने तो नीट पास कर चुके छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के ऑनलाइन आवेदन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इनदिनों डीएमई की वेबसाइट सीजीडीएमईडॉटकोडॉटइन ठप है। जिससे परेशान एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश हेतु इछुक छात्र अंतिम तिथि को लेकर चिंतित थे। यह स्थिति न्यायधानी में स्थित सिम्स मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाले इछुक छात्रो को भी थी। हालाकि डीएमई के उक्त सीटो पर ऑनलाइन प्रवेश हेतु तिथि बढ़ जाने के बाद कुछ वक्त छात्रो को जरूर मिल सकेगा। लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर नही किया गया तो छात्रो के साल बर्बाद हो जायेगे।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,