मस्तूरी

मस्तूरी : सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक चालक ने मारी ठोकर…गंभीर चोट लगने से हुई मौत, मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 27 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7:40 बजे की है। मृतक बैजनाथ वानी 80 वर्ष पिता स्वर्गीय मयाराम वानी, निवासी ग्राम रिस्दा, घर से मेन रोड स्थित किराना दुकान सामान लेने जा रहे थे।
इसी दौरान ग्राम रिस्दा निवासी विवेक श्रीवास द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 C 1307 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दिया गया।

दुर्घटना में बैजनाथ वानी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक के परिजनों के कथन एवं जांच के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ...