बिलासपुर

बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शेयर बाजार में अधिक लाभ कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने शहर के एक व्यापारी से 14 लाख 67 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर धारक अन्नया मेहरा सहित अन्य मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता विशाल गुप्ता पिता स्व. आनंद कुमार गुप्ता 35 वर्ष निवासी मंगला चौक बिलासपुर ने थाने में आवेदन देकर बताया कि 19 मई 2026 को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन देखने के बाद उसने उसमें दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया था। बातचीत के दौरान अन्नया मेहरा नामक महिला ने उसे शेयर खरीदने-बेचने और कंपनी के माध्यम से ट्रेडिंग करने पर अधिक लाभ मिलने का झांसा दिया।आरोपियों ने विशाल गुप्ता को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एएक्सआई डीएमए नामक मोबाइल एप डाउनलोड कराया और उसमें खाता खुलवाया। इसके बाद शुरुआत में निवेश के नाम पर 10 हजार रुपये जमा कराए गए। बाद में अलग-अलग बहानों से निवेश राशि बढ़ाने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों के कहने पर उसने अलग-अलग बैंक खातों में कई किस्तों में कुल 14 लाख 67 हजार रुपये जमा कर दिए। इसमें सेंट्रल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य खातों में रकम ट्रांसफर की गई।
इसके बाद आरोपियों ने और अधिक रकम जमा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खाते में करीब 25 लाख रुपये का लाभ हो चुका है और रकम निकालने के लिए करीब 24 लाख 85 हजार रुपये और जमा करने होंगे। इस पर विशाल को ठगी का संदेह हुआ और उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस और 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी