बिलासपुर

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, पूर्व प्रेमी बना विलन….शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- एकतरफा प्यार के चक्कर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाला आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है, दरअसल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है, जिसमें नाकामयाबी मिलने पर आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ मारपीट भी की गई है, मामले में नाबालिग की शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा निवासी निखिल नंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नाबालिग युवती से एकतरफा प्रेम करता था, जिसने गुरुवार की दोपहर नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया

इस दौरान नाबालिग ने जब विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे युवती को चोंटे भी लगी है। मामले में युवती ने घर पहुँचकर पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया जिसके बाद थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए जिन्हें कुछ घंटों में सफलता भी मिल गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,