बिलासपुर

प्रेमी ने प्रेमिका का दबाया गला, एग्रीमेंट में साइन करने को लेकर बना रहा था दबाव….पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ जान से मारने की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जिसमे उसने पुलिस को बताया है कि वह सिविल लाइन क्षेत्र में रहती है। जो तीन नवंबर को अपने सहेली से मिलने हेमूनगर गई हुई थी। इस बीच उसके पास उसके बॉयफ्रेंड अंकित वस्त्रकार का फोन आया और उसने मिलने की जिद की जिसके बाद युवती उससे मिलने के लिए देवरीखुर्द के पास चली गई। तब तक अंधेरा हो चुका था। तभी वहां पर उसका बॉयफ्रेंड पहुंचा और उसे एक एग्रीमेंट देकर उसमे सिग्नेचर करने को कहा, लड़की ने एग्रीमेंट पढ़ने की बात कही, तो युवक भड़क उठा और गालीगलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो लड़के ने उसका गला दबा दिया। लड़की के बेहोश होते ही आरोपी वहां से भाग निकला। जिसके बाद किसी तरह लड़की को अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ से लौटने के बाद प्रार्थिया ने तोरवा थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद से पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,