जांजगीर चाँपा

मासूम को चॉकलेट खिलाने के बहाने अधेड़ ने की छेड़छाड़…आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग लड़की को चॉकलेट खिलाने के बहाने छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति को नैला पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नैला थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को उनकी बेटी को सरखो निवासी धरम लाल सूर्यवंशी अपने साथ चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। जहा उसके साथ छेड़छाड़ कर दैहिक शोषण करने कि कोशिश की।

वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरखो चौकी पुलिस ने छेड़छाड़ और दैहिक शोषण के प्रयास के आरोप में गुरुवार को आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास, आरक्षक शैलेंद्र राठौर, चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...