अवर्गीकृत

आंगनबाड़ी सहायिका पर नकाबपोश ने दागी गोली, पूर्व पति पर महिला को है संदेह

मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र मोतिमपुर की घटना

बिलासपुर प्रवीण भट्टाचार्य

मुंगेली जिले के मोतीपुर में उस वक्त हंगामा मच गया जब यह खबर फैल गई कि गांव में ही आंगनबाड़ी सहायिका को किसी नकाबपोश ने गोली मार दी है एक महिला के साथ किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है इसी बात पर कयास के साथ घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स भेजा गया घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है बिलासपुर और मुंगेली जिले के सीमा पर स्थित मोतीमपुर में जोगीता बंजारे नाम की आंगनवाड़ी सहायिका पानी भरने आंगनवाड़ी परिसर स्थित हैंडपंप गई थी इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे एयरगन से गोली मार दी बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले ने नकाब पहन रखा था इस वजह से उसकी पहचान नहीं हुई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस घटना की खबर पाते ही दोनों जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की गंभीरता को लेते हुए जांच शुरू कर दी शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है की घटना से पहले बच्चों ने एक युवक को आस-पास मंडराते देखा था जिस पर शक किया जा रहा है वहीं पीड़ित योगिता से भी जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार उसकी शादी पवन कुमार से हुई थी लेकिन अपराधी प्रवृत्ति के नशेड़ी पति के साथ उसकी बहुत दिन तक नहीं बन पाई पवन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप है इसी वजह से दोनों 20 साल पहले ही अलग हो चुके थे घायल जोगीता को शक है कि उस पर हमले के पीछे कहीं ना कहीं पवन का ही हाथ है

ग्रामीण इलाके में महिला पर गोली दागने की यह घटना मामूली नहीं है इसीलिए पुलिस भी गंभीरता से तहकीकात कर रही है मुंगेली और बिलासपुर दोनों जिले के पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है।

हालांकि यह दावा किया जा रहा है की आंगनबाड़ी सहायिका पर गोली चलाने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं घायल महिला का इलाज सिम्स में किया जा रहा है फिर भी पूरे इलाके में इस बात को लेकर दहशत कायम है कि आखिर इस घटना को क्यों और किसने अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर