बिलासपुर

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.25 लाख की ठगी, फर्जी नाम से बैंक एकाउंट….पकड़ा गया शातिर अपराधी,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी द्वारा एक युवक से कुल 5 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी अभय किशोर तिवारी, निवासी सूरजपुर वर्तमान निवास दयालबंद, बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान उसकी पहचान राकेश कुमार देवांगन उर्फ दुर्गेश उर्फ गोलू उर्फ मोनू से हुई। आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली अधिकारियों से परिचित बताते हुए अमीन पटवारी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 4 लाख रुपये की मांग की। प्रार्थी ने आरोपी की बातों में आकर UPI के माध्यम से उक्त राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में आरोपी ने केमिस्ट पद पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर अतिरिक्त 1 लाख 25 हजार रुपये और ले लिए। इस प्रकार आरोपी ने कुल 5 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की। मामले की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दयालबंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी नामों और दस्तावेजों के माध्यम से लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने आदर्श महंत के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसकी पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड एवं सिम अपने पास रखे थे, जिनका उपयोग ठगी की राशि के लेन-देन में किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 338, 336(3), 340(2) एवं 341(2) बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...