बिलासपुर

बिलासपुर:- स्कूटी में मोटरसायकल का नंबर लगाकर नियमों की उड़ाई धज्जियां… आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक अनोखा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने स्कूटी में दूसरे वाहन का नंबर लगाकर यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन किया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुमीत बंजारे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।प्रार्थी ज्योत्सना पाल, निवासी सेंट फ्रांसिस चौक, अमेरी रोड, बिलासपुर ने पुलिस को एक लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अनुदीप पाल के नाम पर पंजीकृत बजाज डोमिनार 250 मोटरसायकल क्रमांक CG10BE9790 का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसकी स्कूटी में किया जा रहा था। इससे जुड़े कई ई-चालान उनके पते पर आए, जिनमें स्कूटी की तस्वीरें थीं, जबकि उनका वाहन घर पर ही खड़ा था।मार्च 2024 से लेकर जून 2025 तक इस फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कूटी से तीन सवारी चलाना, रेड सिग्नल जंप करना और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे कई नियम उल्लंघन दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक चालान को पीड़िता ने स्वयं भरा, लेकिन जब चालान बढ़ते गए तो उन्होंने यातायात पुलिस और ITMS में शिकायत की। जांच के दौरान ITMS द्वारा की गई ट्रेसिंग में पाया गया कि स्कूटी चालक सुमीत बंजारे, निवासी अमेरी थाना सकरी ने उक्त मोटरसायकल के नंबर का उपयोग अपनी स्कूटी में किया है। उसके खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना ने फर्जी नंबर प्लेट से जुड़ी लापरवाहियों और आर्थिक नुकसान की गंभीरता को उजागर किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण,