बिलासपुर

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार…शादी का झांसा देकर युवती को बनाया था शिकार, पुलिस ने की छापेमारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के दिन से ही फरार था और रायगढ़ सहित विभिन्न शहरों में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी धर्नुजय यादव पिता अश्वनी यादव उम्र 25 वर्ष, ग्राम गिरवानी थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ का निवासी है। वर्तमान में वह अमलीपाली, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 19 अक्टूबर 2024 को सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी धर्नुजय यादव ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और फिर मोबाइल बंद कर बिलासपुर से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में आरोपी की तलाश जारी थी। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा 1 मार्च 2025 को महिलाओं और बच्चों से संबंधित लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण का निर्देश दिया गया था। इसी निर्देश के तहत सिरगिट्टी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 2 मार्च 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज