बिलासपुर

बिलासपुर: सूने मकान को निशाना बना कर बड़ी चोरी, अज्ञात आरोपियों ने उड़ाए 14.50 लाख कीमती जेवरात, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 27 खोली इन्द्रसेन नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला और कुंडी तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी, हीरा-मोती के जेवरात सहित महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार प्रार्थिया रश्मि दुबे, इन्द्रसेन नगर अपने पति शुभ रंजन मिश्रा के साथ 30 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 11 बजे पारिवारिक कार्य से कार द्वारा उड़ीसा गई थीं। जाने से पहले उन्होंने घर के सभी दरवाजे-खिड़कियां बंद कर बिजली का मुख्य स्विच ऑफ किया था तथा मुख्य दरवाजे और अलमारियों में ताला लगाकर चाबियां अपने साथ रखी थीं। 5 फरवरी 2026 को घर में काम करने वाली नौकरानी पूनिता ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। मोहल्लेवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर प्रार्थिया 6 फरवरी को तड़के लगभग 3:30 बजे बिलासपुर लौटीं। घर के भीतर दोनों बेडरूम की लोहे की अलमारियां टूटी हुई मिलीं, जिनसे सोने के कंगन, नेकलेस, मंगलसूत्र, चैन, अंगूठियां, बालियां, हीरे के टॉप्स-पेंडल, मोती के कंगन-नेकलेस, चांदी की पायलें व सिक्के सहित कई कीमती जेवरात चोरी हो चुके थे। साथ ही घर, जमीन, वाहन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बिखरे मिले, जिनमें से कुछ के चोरी होने की आशंका है। पीड़िता के अनुसार चोरी गए जेवरातों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल