बिलासपुर

ट्रेफिक चालान के नाम पर APK फाइल भेज फिर सायबर ठगी का मामला… मोबाइल हैक कर 4.11 लाख की डिजिटल चोरी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 4 लाख 11 हजार 777 रुपये की राशि निकाल ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी 2026 की सुबह उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था कि आपका 2000 रुपये का चालान आया है, आपने ट्रैफिक सिग्नल जंप किया है। संदेश के साथ एक APK फाइल भी भेजी गई थी। पीड़ित द्वारा जैसे ही उस APK फाइल को क्लिक किया गया, वह ऐप उनके मोबाइल फोन में इंस्टॉल हो गया। ऐप खोलने पर उसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखाई दिया। इसके बाद अगले दिन 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 4 बजे के आसपास अचानक उनके पंजाब नेशनल बैंक, लिगियाडीह शाखा के खाते से अलग-अलग 8 किस्तों में कुल 4,11,777 रुपये की राशि कट गई। राशि निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित घबरा गया और तत्काल साइबर सेल बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद उन्होंने थाना सिरगिट्टी में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। प्राथमिक जांच में मामला साइबर धोखाधड़ी का पाए जाने पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,