रतनपुर

आपातकालीन सेवा में तैनात डायल 112 के जवान से मारपीट…दो भाइयों में विवाद के बाद फोन कर मांगी थी मदद, मौके पर पहुँचते ही करने लगे हुज्जतबाजी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आपातकालीन सेवा में तैनात डायल 112 के जवान से मारपीट और विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि डायल 112 आपातकालीन सेवा है जिसके माध्यम से आम जानता को पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं अन्य सभी सेवाओं का लाभ एक फ़ोन पे ही मिलता है चाहे कहीं दुर्घटना हुई हो, लड़ाई झगड़ा हुआ हो, कहीं आग लग गई हो या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो डायल-112 में कार्यरत स्टाफ तत्काल वहाँ पहुँच कर पीड़ितों की मदद ले लिए हमेशा तत्पर रहे हैं , ऐसी ही एक सूचना डायल-112 के कमाण्ड सेंटर रायपुर को प्राप्त हुई कि थाना रतनपुर क्षेत्र में गिरजा मंदिर के पास दो भाइयो में लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट हुआ है, रतनपुर डायल 112 की गाड़ी ख़राब होने से कोटा 112 टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई । डायल 112 टीम को थाना कोटा से रतनपुर क्षेत्र जाने में 30 मिनट समय लगा ।

जहां अरूण यादव निवासी गिरजाबंद रतनपुर को उसके भाई दिनदयाल यादव के द्वारा मारपीट कर दिया था। जिसे ईलाज हेतु सीएचसी रतनपुर जाने के लिए कहा गया। तभी मोहल्ले का विनय धीवर वहां पहुंचा और ड्यूटी में कार्यरत आरक्षक से दुर्व्यवहार करते हुए, इतना समय लगता है मर जाते तो क्या होता , बोलकर गाली-गलोच करने लगा जिनको मना करने पर कॉलर अरुण यादव द्वारा भी गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगा , मारपीट से आरक्षक के गर्दन, हाथ पैर व छाती में चोट खरोच आया एवं वर्दी फट गई है थी। जिसकी सूचना आरक्षक द्वारा रतनपुर थाना प्रभारी एवं थाना पेट्रोलिंग को दी गई पेट्रोलिंग गाड़ी पहुँचने पर आरोपी विनय धीवर और अरुण यादव को पकड़कर थाना सुपुर्द कर आरोपी के विरुद्ध थाना रतनपुर में धारा 196, 353, 294, 323, 34 भा.द.स. तहत कार्रवाई की है।

जांच में करें सहयोग, जवानों से गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं..

एसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवानों से अनावश्यक ना उलझें। पुलिस के किसी अधिकारी-कर्मचारी के व्यवहार को लेकर समस्या होने पर उच्च अधिकारियों से लिखित में शिकायत की जा सकती है। ड्यूटी के दौरान पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी से गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,