छत्तीसगढ़

आंदोलन से मिली कामयाबी , मुंगेली नगर पालिका शासकीय स्कूल भवन का जीर्णोद्धार आरंभ

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली नगर पालिका द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक शाला भवन के दिन अब बहुरेंगे। दरअसल आंदोलन के बाद इस जर्जर भवन के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। पुराने भवन के ऊपर निर्मित कक्षों को तोड़कर नए सिरे से बनाने की योजना है । हैरानी इस बात की है कि शाला भवन का पुराना हिस्सा अभी उपयोग लायक है लेकिन नया निर्माण इस कदर जर्जर हो चुका है कि उसे तोड़ने की आवश्यकता पड़ रही है । असल में ऊपर बने कक्षों का निर्माण कभी पूरा हुआ ही नहीं। यहां तक कि बाहरी दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं की गई । जिस कारण से बारिश और अन्य वजह से भवन जर्जर होता चला गया।

लगातार जर्जर हिस्से से मलबा टूट टूट कर गिरने से छात्रों में भय का माहौल था, जिसके बाद पिछले दिनों नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक शाला के छात्रों ने सड़क पर उतरकर और कलेक्ट्रेट जाकर भी धरना प्रदर्शन किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को जर्जर शाला भवन की मरम्मत के निर्देश मिले। जिसके बाद निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है, लेकिन एक दिक्कत यह भी है कि शाला भवन के दोनों ओर सड़क गुजरती है, जिस पर आम लोगों का आना जाना है। तोड़फोड़ के दौरान इन सड़कों से गुजरना खतरे से खाली नहीं रहेगा। इसलिए एहतियातन इन सड़कों को भी कार्य के दौरान अवरुद्ध करना होगा, अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिर समस्या और भी विकराल होगी। फिलहाल निर्णय लिया गया है कि ऊपरी माले को तोड़कर 20 लाख रुपए की लागत से नए कक्षों का निर्माण किया जाएगा और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि कार्य कब तक पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन कार्य के पूरा होने के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि नगरपालिका के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर और सुरक्षित भवन उपलब्ध होगा। जिससे उनका ध्यान केवल पढ़ाई में लगेगा ना कि वे हमेशा इस डर में सहमे रहेंगे कि पता नहीं कब भवन का कौन सा हिस्सा टूट कर उनपर गिर पड़े।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,