बिलासपुर

बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा…82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने और नेताओं से सीधी पहुंच होने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से 82 लाख 63 हजार 194 रुपये की रकम लेने का मामला सामने आया है। सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर निखत परवीन शाबरी निवासी खोंगापानी, मनेंद्रगढ़ के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत में सरकंडा क्षेत्र निवासी चेतन आनंद दुबे ने बताया कि वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान निखत परवीन से हुई थी। बातचीत के दौरान निखत ने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए केंद्र और राज्य के बड़े नेताओं से संपर्क होने का दावा किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जमीन से जुड़े एक विवाद में मदद मिलने के बाद उसका निखत पर विश्वास बढ़ गया।चेतन ने बताया कि वह राजनीति में रुचि रखता था और नौकरी छूटने के बाद निखत ने उसे राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए पार्टी फंड के नाम पर रकम जमा कराने की बात कही गई। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से 62 लाख 63 हजार 194 रुपये और अलग-अलग समय पर 20 लाख रुपये नकद लिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम का कुछ हिस्सा निखत की बहन सायना परवीन शाबरी के खाते में भी जमा कराया गया। इसके अलावा दोस्तों और अन्य माध्यमों से भी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बैंक ट्रांजेक्शन की प्रतियां और रकम का विवरण भी सौंपा है। चेतन के मुताबिक, लंबे समय तक पद नहीं मिलने और रकम की रसीद नहीं मिलने पर उसने निखत से पैसे वापस करने या पद दिलाने की तारीख बताने को कहा। आरोप है कि इसके बाद बातचीत बंद कर दी गई और कथित तौर पर पैसे वापस नहीं करने तथा परेशान करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। मामले में सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर बैंक लेन-देन, खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और रकम के लेन-देन से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ...