बिलासपुर

जुआरियों की महफ़िल में पुलिस ने दी दबिश…12 जुआरियों से 27 हजार रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जुए के खिलाफ रविवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही की है। जिसने कुल 12 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जिनके कब्जे से 27400 रूपए बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।जहां पुलिस को मुखबिर से सार्वजनिक स्थानों में जुआ खेलने की सूचना मिली। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी जहां अटल आवास निवासी प्रजाराम सप्रे,चिंगराजपारा निवासी दीपक गंधर्व,कपिलनगर निवासी अंकित आहूजा,सरकंडा निवासी अनिल माधवानी,आशीष आहूजा,बंगालीपारा निवासी योगेश यादव,जबडापारा निवासी अशोक यादव मिलकर 52 परी के साथ इश्क लड़ा रहें थे। जिनपर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दो 02 प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19170 रुपए जप्त किया गया है। इसी तरह दूसरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।जहां पुलिस को सूचना मिली कि बिलासाताल के पीछे कृष्णा विहार में जुए की महफिल सजी हुई थी। जिसपर ए.सी.सी.यू. और थाना कोनी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। जहा महामाया चौक निवासी राजकुमार कौशिक,बंधवापारा निवासी रघुवंश वंशकार,देवनगर निवासी रवि कौशिक,दीपक राव,बाम्बे आवास निवासी ओमप्रकाश साकरे एक साथ जुआ खेल रहे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से ताश की पत्ती और 8440 रुपए जब्त कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,