बिलासपुर

किराएदार निकले चोर….झांसे में लेकर खुलवाया कारखाना और उड़ा ले गए 5 लाख का माल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले से बैग कारोबारियों से ठगी का मामला सामने आया है। तारबाहर पुलिस ने एक प्रार्थी की शिकायत पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। शिकायकर्ता ने बताया कि चिरईया पूर्वी चंपारन जिला मोतिहार बिहार में रहने वाले मोह ,मुस्तफा और उसकी पत्नी बेगम ने प्रार्थी को बिना बताए उसके कारखाने से 5 लाख 60 हजार के बैग को लेकर रफू चक्कर हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर खुदीराम बोस चौक निवासी मोह . ईदरीस के घर में 8 साल से मोह ,मुस्तफा और उसकी पत्नी बेगम किराए में रहते थे। और मोह . ईदरीस बैग बेचने का काम करता था। जिसने प्रार्थी को बैग कारखाना खोलने की सलाह दी। जिसके बाद प्रार्थी ने दिल्ली से बैग बनाने का मशीन और बैग बनाने का सामान खरीदकर लेकर अपने घर में कारखाना खोल लिया। जहां मोह . ईदरीस ने मुस्तफा अपने दो पहचान के शमसे आलम व मेराज को बिहार से बैग बनाने के लिए यहां बुला लिया था। कुछ दिन में ही उनका व्यवसाय चल पड़ा जिसके बाद प्रार्थी ने अगस्त माह में मार्केटिंग करने बैकण्टपुर , अंबिकापुर , सूरजपुर तरफ गया था तथा अमानत के तौर पर बैग,बैग बनाने का सामान, मशीन आदि को मुस्तफा एवं उसकी पत्नि बेगम को सौपकर गया था, जहां से 01 सप्ताह बाद 07/08/22 को वापस बिलासपुर आया और कारखाना जाकर देखा तो वहां मुस्तफा एवं उसकी पत्नी बेगम और कारीगर नही थे तथा कारखाने में करीबन 25-30 डाग जिसमे 5600 नग रखा हुआ बैग नही था। जिसपर प्रार्थी ने मुस्तफा को फोन लगाया जो फोन नहीं उठाया काफी दिनो बाद उसने फोन उठाया और बोला की उसकी सास की मृत्यु हो गई है। जिस वजह से वह बिहार आ गया है। जब प्रार्थी ने कारखाने में रखे 5600 नग बैग की जानकारी ली तो उसने बोला मैने उसे मार्केट में बेच दिया है। तारबाहर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तक जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,